फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत मुनीमपुर में कार्यक्रम आयोजित

Fri, 26 Sep 2025 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़

सार

बादली के मुनीमपुर गांव में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महिलाओं ने भाग लिया और संतुलित आहार की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन
फोटो नंबर 71: आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाएं अपनी रेसिपी दिखाते हुए।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादली। बाल विकास विभाग की ओर से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में गांव मुनीमपुर में रेसिपी स्पर्धा करवाई गई, जिसमें गांव की महिलाओं ने भाग लिया। इसमें गांव की महिलाएं घर से रेसिपी बना कर लाईं तथा उनको चेक करके विजेता बनाया गया। सर्कल सुपरवाइजर रेखा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगो को संतुलित आहार के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने संतुलित आहार के महत्व बताया ताकि हम स्वस्थ रह सकें। महिलाओं को सुपरवाइजर रेखा ने संतुलित आहार खाने की शपथ भी दिलवाई। सुपरवाइजर रेखा के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भतेरी, मधु, दर्शना के अलावा सभी हेल्पर, आशा वर्कर और ग्रामीण महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें