फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजयुमो महामंत्री नवीन 1 लाख 51 हजार देकर बने मांडोठी गोशाला के प्रधान

Mon, 15 Jan 2024 09:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
नवीन बंटी को भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर भेंट करते मांडोठी गौशाला प्रबंधक।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गोमाता की सेवा करने से ही समाज का उत्थान संभव है। गोमाता को हिंदू धर्म में माता का दर्जा प्राप्त है उसकी सेवा से ही हम अपने जीवन को धन्य बना सकते है। यह बात 1 लाख 51 हजार रुपये का दान कर मांडोठी की आर्याव्रत गोशाला के प्रधान बने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने गोशाला में कही।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में नवीन बंटी का गोशाला प्रबंधकों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और बैंड-बाजे के साथ भव्य रूप से सजाए गए ट्रैक्टर में बैठाकर गोशाला तक लेकर गए। गोशाला में पहुंचे नवीन बंटी ने हवन में आहुति डाली और गोमाता की पूजा की। वहीं नूना माजरा गांव स्थित श्री श्याम जी गऊ सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 21 हजार की राशिदान स्वरूप भेंट की। नयागांव स्थित गार्डियन ऑफ एंजेल्स ट्रस्ट के वार्षिक उत्सव में उन्होंने 11 हजार की राशि केंद्र संचालक हरिकिशन मांगले को दान स्वरूप भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें