01jjrp3- भाजपा कार्यालय में बजट के प्रसारण के दौरान मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी
झज्जर। भाजपा कमलम कार्यालय में केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर बजट पर विस्तार से चर्चा की गई व इसे जनकल्याणकारी, विकासोन्मुखी और विकसित भारत 2047 मिशन को साकार करने वाला दूरदर्शी बजट बताया गया।
जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तीकरण पर केंद्रित है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी ढांचा, डिजिटल इंडिया, सेमीकंडक्टर उद्योग, स्टार्टअप, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत से जुड़ी नीतियों पर ध्यान दिया गया है।
इससे देश आर्थिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनेगा और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे। मौके पर जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, जयकिशन छिल्लर, दया किशन, नीतिन बंसल, जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला मौजूद रहे।