फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने काटा 12 किलो का केक

Fri, 12 Jun 2026 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 86 : कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता दिनेश कौशिक व संबोधित करते दिनेश शेखावत। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोहतक रोड स्थित एक कार्यक्रम में 12 किलो का केक काटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर बीएलए-1 और बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर जनकल्याण अभियान तथा मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने और संगठन के अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे दिनेश कौशिक, सह-संयोजक दिनेश सिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष जयकिशन छिल्लर, चिराग पुरुथी, नगर परिषद चेयरमैन सरोज राठी, जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज, जिला सचिव नकुल चोपड़ा, अमित जून, जिला आईटी प्रमुख परमिंदर जांगड़ा और जिला सोशल मीडिया प्रमुख सोनू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंह शेखावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें