फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Fri, 06 Feb 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाते भाजपाई। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारतीय जनता पार्टी एवं सिख समाज के आक्रोशित लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन राहुल गांधी द्वारा संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहे जाने और निंदनीय बयान के खिलाफ किया गया।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि राहुल गांधी का बयान न केवल जनप्रतिनिधि का अपमान है बल्कि यह पूरे सिख समाज के सम्मान, गौरव और बलिदानी परंपरा पर सीधा हमला है। सिख समाज ने देश की आजादी से लेकर सीमाओं की रक्षा तक अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, ऐसे समाज को गद्दार कहने का दुस्साहस राहुल गांधी की घटिया सोच और कांग्रेस की देशविरोधी मानसिकता को उजागर करता है।
इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, बहादुरगढ़ मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, जिला झज्जर आईटी प्रमुख परमिंदर जांगड़ा, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय जून, ब्लॉक समिति पार्षद हरवेश मान, मनोनीत पार्षद अमित कौशिक, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन विकास काजला, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन रमेश आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें