फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता केवल पार्टी के लिए काम करता : बिशंभर वाल्मीकि

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री बिशंभर वाल्मीकि शुक्रवार को बेरी में पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी और चुनाव को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी मेहनत और लगन के साथ जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता को खुद्दार बताया और कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल और केवल पार्टी के लिए काम करता है और मौजूदा विस चुनाव में भी भाजपा के कार्यकर्ता की प्रमुख भागीदारी देखने को मिलेगी। बाद में लोकनिर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा अपने दस साल के शासनकाल में कराए गए विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। बगैर खर्ची-पर्ची के प्रदेश में दी गई सरकारी नौकरियां जनता के बीच अहम मुद्दा है और जनता इसी को लेकर वोट करने वाली है। उन्होंने कहा कि दस साल के राज में केन्द्र में मोदी के नेतृत्व में और हरियाणा में मनोहर लाल और नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा ने विकास के नए आयाम छूए है। जिसकी आम आदमी बड़ाई भी कर रहा है। उन्होंने माना की कार्यकर्ताओं में संगठन और सरकार के प्रति छोटी-मोटी नाराजगी है, लेकिन समय आने पर वह भी ठीक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता खुद्दार है। वह नाराजगी तो जाहिर कर सकता है,लेकिन पार्टी के प्रति उसकी पूरी वफादारी है। इस चुनाव में भी वह पार्टी के लिए काम करेगा और एक-एक वोट पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में डलवाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें