फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आपातकाल की 50 वीं बरसी को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

Wed, 25 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारतीय जनता पार्टी 25 जून को आपातकाल की 50वीं बरसीं को संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को आपातकाल के काले अध्याय से अवगत कराना है। इसी को लेकर दिल्ली-रोहतक रोड स्थित हरि गार्डन वाटिका में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कैप्टन भूपेंद्र सिंह व वीर कुमार यादव शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा नेता व विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता झज्जर जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिये आपातकाल की विभीषिका के बारे में बताया जाएगा। साथ ही आपातकाल संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आपातकाल के दौरान जिन लोगों ने अत्याचार सहा और जेल यातनाएं सहीं, उन महान विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में चारों विधानसभाओं से पार्टी के प्रत्याशी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, जिला परिषद, ब्लाक समिति चेयरमैन, जिला पदाधिकारी, पार्षद व पार्टी के ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को बताया जाएगा कि आपातकाल के दौरान नागरिकों के अधिकारों को कैसे खत्म किया गया, विरोधियों को जेलों में कैद कर अमानवीय यातनाएं दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में मंत्री कृष्ण लाल पंवार सहित अन्य नेता आपातकाल के काले अध्याय के बारे लोगों को अवगत कराएंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। भाजपा नेताओं ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, भाजपा नेता एवं विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह शेखावत, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, कर्मबीर शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें