फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर और बेरी में भाजपा ने खोला लोकसभा चुनाव कार्यालय

Sun, 03 Mar 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम से झज्जर और बेरी विधानसभा के लोकसभा कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन शनिवार को किया। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही चुनावी मोड में रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोहतक लोकसभा सीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी करीब ढाई साल से चुनावी मोड में है और इस ढाई साल में रोहतक लोकसभा में बड़े-बड़े कार्यक्रम भी भाजपा के रहे हैं और मंत्रियों के प्रवास कार्यक्रम भी रहे हैं। भाजपा का हर कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा हर समय चुनावी मोड में रहती है। वहीं नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कहा कि हार-जीत का फैसला जनता करेगी। भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन 8 मार्च को होगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सिंह, पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान, डॉ. राकेश कुमार, भाजपा नेता रमेश वाल्मीकि मौजूद रहे।

वहीं बेरी विधानसभा के लोकसभा कार्यालय के उद्घाटन पर हवन किया गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने आहुति डाली। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का लोहा विश्व मान रहा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक समाप्त करना, राम मंदिर का निर्माण करवा कर पूरी दुनिया को पीएम ने संदेश दिया है कि देश व प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान, योगेश दुजाना, जिला महामंत्री रतन सागर, जिला उपाध्यक्ष सीमा दुजाना, बेरी विधानसभा विस्तारक जयवीर सिंघल, मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें