फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अपशब्दों की टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों ने जताया कड़ा रोष, फूंका पुतला

Mon, 01 Sep 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : अभद्र टिप्पणी को लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता व अन्य। विज्ञप्
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पीएम मोदी व उनकी मां पर की गई अपशब्दों की टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के प्रति खासा रोष व्याप्त है। रविवार को भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की ओर से कांग्रेस का पुतला फूंका गया। भाजपा नेता दिनेश कौशिक के पुत्र शेखर कौशिक के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-2 में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजपा नेता कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्व. माता के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करना भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान है। राजनीति में मतभेद और विरोधाभास होना स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर इस तरह की अभद्र टिप्पणियां करना निंदनीय और शर्मनाक है। इस मौके पर दलेल सिंह काजला, प्रवीन भारद्वाज, विकास सौलधा, प्रेम सिंह राणा, दीपक अहलावत, प्रदीप निलौठी, करण बराही, अनिल कानौंदा, सोनू छिकारा, रवि कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें