-फोटो 58 : लोगों को 3 जनवरी के कार्यक्रम का न्यौता देते भाजपा नेता। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। शहर के झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी में 3 जनवरी को मनाए जा रहे माता सावित्रीबाई फुले के जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए रविवार को भाजपा नेताओं ने लाेगों को कार्यक्रम का न्यौता दिया।
भाजपा नेता दिनेश कौशिक सेवामूर्ति, चेयरपर्सन सरोज राठी, भाजपा लाभार्थी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं कार्यक्रम के आयोजक संजीव सैनी व विधानसभा प्रभारी दिनेश शेखावत ने परनाला, बामडौली, मुकुंदपुर, कानौंदा, खैरपुर, लडरावण, कुलासी व निलौठी सहित विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों को कार्यक्रम का न्यौता दिया। गांव में पहुंचे नेताओं का ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। दिनेश कौशिक ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले की राज्यस्तरीय जयंती मनाई जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर जिला पार्षद अमित पहलवान, जितेंद्र नरवाल, रोहताश सरपंच नयागांव, शमशेर, पार्षद सचिन दलाल, पार्षद राजेश, काला प्रधान बामड़ौली, सुमित प्रधान मुकुंदपुर व बबलू कानौंदा, अरविंद मंडल महामंत्री मौजूद रहे।