बहादुरगढ़। एडवोकेट बलबीर सिंह ने सोमवार को विभिन्न गांवों का धन्यवादी दौरा किया। वे लडरावण, बामड़ोली व कानोंदा गांव में पहुंचे। उन्होंने समर्थकों का आभार जताया। एडवोकेट बलबीर सिंह ने बताया कि 25 फरवरी रविवार को उनके सेक्टर 15 ओमेक्स सिटी स्थित निवास स्थान पर भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ था जिसमें बहादुरगढ़ हलके के सभी गांवों व शहर के सभी वार्डों से सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए थे।