फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 5, 11 व 15 मार्च को फिर बदलेगा मौसम, दिखेगा ठंड-गर्मी का खेल

Tue, 05 Mar 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मार्च की शुरुआत में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद एक बार फिर से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को भी पूरा दिन मौसम साफ रहा। हवाएं चलने से सुबह व शाम के समय में मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मार्च की शुरुआत में राज्य में आमजन ने धीरे धीरे सर्दी को अलविदा कर दिया और लोगों ने अपने गर्म कपड़ों को अलमारी में रख दिया था। अब एक बार फिर से गर्म कपड़ों को वापस बाहर निकाल लिया, क्योंकि अभी भी सुबह और शाम ठंड अपने रंग दिखा रही है। आने वाले दिनों में भी हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में मौसम में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिलेगा।
मार्च महीने के पहले पखवाड़े में लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ 5, 11, 15 मार्च के दौरान एक के बाद एक सक्रिय होने होंगे। इससे इलाके में लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में ठंड और गर्मी का खेल देखने को मिलेगा। जिले का अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं दिन में मौसम बढ़ने के साथ ही गर्मी महसूस होने लगी है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, इसलिए हल्के गर्म कपडे़ अभी अवश्य पहनने चाहिए। गुनगुना गर्म पानी पीना चाहिए। ठंडा पानी या फ्रिज में रखे सामान का प्रयोग अभी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें