05jjrp38- झज्जर। बादली से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ ढाकला गांव के बूथ पर परिवार के साथ वोट
झज्जर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और बादली से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ ने शनिवार को धर्म निरूपा धनखड़ के साथ पैतृक गांव ढाकला में बूथ नंबर 143 पर मतदान किया। इनके साथ 87 वर्षीय पिता वैद्य मोहबत सिंह और 85 वर्षीय माता छोटो देवी, बेटे आशुतोष धनखड़ ने भी मतदान किया। कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
धनखड़ ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि आज तीन-तीन पीढ़ी एक साथ मतदान कर रही है। यह दुनिया के सबसे पुराने और बड़े लोकतंत्र का सौंदर्य है। पूरे जिले में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि मतदाता पूरे जोश के साथ मताधिकार का प्रयोग किया है। वर्ष 2024 में एक बार फिर मतदाता हरियाणा में भी कमल की सरकार बनाने के लिए मतदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी जगह कमल खिल रहा है।