फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दस साल में दोगुनी हुई भाजपा प्रत्याशी की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
दस साल में दोगुनी हुई कप्तान बिरधाना की संपत्ति
विज्ञापन

झज्जर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कप्तान बिरधाना की संपत्ति पिछले दस साल में दोगुनी हो गई है। 2014 में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग सवा दो करोड़ रुपये के आसपास थी जबकि 2024 में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनकी संपत्ति लगभग 5 करोड़ रुपये के आसपास है। बिरधाना के पास केवल ट्रैक्टर है। । इस समय कप्तान बिरधाना के पास दो लाख रुपये नगद है जबकि उनकी पत्नी के पास 10 हजार रुपये है। कप्तान के खाते में 2 लाख 26 हजार 602 रुपये है जबकि पत्नी के खातों में एक लाख 70 हजार रुपये हैं। कप्तान के पास 7.40 लाख रुपये की 100 ग्राम सोना है जबकि पत्नी के पास 11 लाख रुपये की कीमत की 150 ग्राम ज्वेलरी है। इसके अलावा चल-अचल संपत्ति लगभग 4.87 करोड़ रुपये की है जबकि उनकी पत्नी के पास 1.68 करोड़ रुपये की संपत्ति है। कप्तान ने एक लाख 36 हजार 150 रुपये का बैंक लोन लिया है। संवाद
विज्ञापन


संजय की संपत्ति में पांच साल में दो गुणा से ज्यादा बढ़ी संजय की संपत्ति
बेरी से भाजपा प्रत्याशी संजय कबलाना की संपत्ति पांच साल में दोगुणा से ज्यादा बढ़ी है। 2019 में उन्होंने बादली से चुनाव लड़ा था और बेरी से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। हाल ही में चुनाव आयोग में जमा कराए गए शपथ पत्र के अनुसार इस समय संजय कबलाना के पास दो लाख नगदी और उनकी पत्नी के पास भी दो लाख नगद रुपये है। इसके अलावा एक स्कॉपियो और ट्रक भी है। इसी प्रकार पांच लाख रुपये का 65 ग्राम सोना स्वयं के पास है जबकि पत्नी के पास 8 लाख रुपये का 80 ग्राम सोना है। पत्नी के पास 75 हजार रुपये की एक किलोग्राम चांदी भी है। संजय के पास 32 बोर का लाइसेंस रिवाल्वर भी है। उनके पास कुल चल-अचल संपत्ति साढे़ 7 करोड़ रुपये के आसपास है जबकि उनकी पत्नी के पास 80 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। 2019 में दिए गए शपथ के अनुसार उनके पास लगभग पौने तीन करोड़ रुपये की संपत्ति थी जबकि उनकी पत्नी के लगभग लगभग 46 लाख रुपये की संपत्ति थी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें