बहादुरगढ़। भाजपा प्रत्याशी दिनेश कौशिक सेवामूर्ति ने बुधवार को शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन पत्र भरा। इससे पहले रेलवे स्टेशन माल गोदाम रोड पर जन आशीर्वाद सभा हुई। इसमें मुख्यातिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान यूपी से पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्वांचल के स्टार प्रचारक मनीष कश्यप उपस्थित रहे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री बालियान ने कहा कि बहादुरगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश कौशिक सहज सरल स्वभाव के हैं। चुनाव के समय कांग्रेस झूठे वायदे लेकर आएगी, मगर जनता को उनके किसी बहकावे में नहीं आना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया और देश को मजबूत किया है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में हरियाणा विकास के नए रिकार्ड बना रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा हिंदुस्तान का दिल है क्योंकि राजधानी को तीन तरफ से हरियाणा ने घेर रखा है ऐसे में हरियाणा के बिना राजधानी क्या है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी दिनेश कौशिक का बहादुरगढ़ से विधायक बनना जरूरी है। यूपी के बाराबंकी से पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने भी भाजपा प्रत्याशी दिनेश कौशिक के लिए से वोट की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शेखर यादव, पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि सत्यवान दलाल, संजीव सैनी, प्रभारी रामफल सैनी, नरेश भारद्वाज, भीम सिंह प्रणामी, पार्षद राजेश मकड़ौली, अशोक शर्मा, प्रवीण छिल्लर, अनिल सिंगल, कर्मवीर शर्मा, हरिमोहन धाकरे, बिरजू शर्मा, पंकज गर्ग, सोनू मान मौजूद रहे।