फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लाखों का बिल दिया बिल, ठीक कराने को चक्कर काट रहे

Sat, 23 Sep 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करने और पुरानी शिकायतों की सुनवाई के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के सदस्य सर्कल कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व चेयरपर्सन आरके खन्ना ने किया जबकि फाइनेंस सदस्य हीरालाल, सचिव अमरदीप दहिया भी शामिल रहे। टीम ने एक-एक करके उपभोक्ताओं को बुलाया और उनकी शिकायतों का समाधान किया। अधिकतर मामले बिलों से संबंधित रहे। लोगों के बिल ज्यादा जोड़कर आने की शिकायत ज्यादा रही। एक उपभोक्ता का तो ज्यादा बिल बनाकर भेजा जा रहा था। अब वह एक लाख से ज्यादा हो गया जबकि एक बीपीएल धारक का बिल भी 24 हजार रुपये भेजा गया। कुल 15 मामलों में से 11 का समाधान कर दिया गया। इसके अलावा 5 मामले लंबित रहे। इसके अलावा कुछ कालोनी के लोग भी पहुंचे, जो लंबे समय से काम न होने बारे अधिकारियों से मिले। अधिकारियों ने बताया कि सामान आ चुका है और एक सप्ताह में काम पूरा कर दिया जाएगा।


पहले उसका 300 से 400 रुपये बिल आता था। उसके बाद मई में उनका 7400 रुपये बिल आ गया। खंभे पर मीटर लगने के बाद भी बिल ज्यादा आया। छठे माह में वह अधिकारियों से मिला था, लेकिन कोई जानकारी नहीं थी। 30 जुलाई को उसका जनवरी से जुलाई का डेढ़ लाख रुपये का बिल बनाकर निगम ने भेज दिया है। उनकी यूनिट भी 18250 दिखाई है। विभाग ने बिल भरने का नोटिस दिया। अधिकारियों से मिल चुका है, लेकिन अधिकारी कहते हैं कि बिल तो भरना पडे़गा। उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

प्रदीप, काहड़ी गांव


2018 में उसका बीपीएल के तहत नया मीटर लगा था। 2019 में सारे बिल भर दिए थे। उसके बाद 6 हजार बिल आया। वह अधिकारियों से मिला, लेकिन समाधान नहीं किया। अब तक बिल नहीं भरने के कारण बिल 24 हजार से ज्यादा का बिल हो चुका है। बार-बार शिकायत देने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा।
राहुल, पाटोदा

सेक्टर-6 में पेड़ों के बीच में से बिजली की लाइन गुजर रही है। इसकी शिकायत कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। आज उम्मीद है कि अधिकारी सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

जयसिंह पूनिया, प्रधान सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें