10jjrp11- झज्जर। पोस्टमार्टम की कागजी कार्रवाई करते पुलिस। संवाद
झज्जर। गुरुग्राम रोड पर औरंगपुर गांव के पास स्थित पूर्णमल मंदिर मोड पर मंगलवार को गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक जतिन (22) की मौत हो गई और साथी गौरव को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने बेरी के पाना बैठाण निवासी मुकेश कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेरी में चाय की दुकान कर रखी है। उनका लड़का जतिन दादरी तोए में एक कंपनी में नौकरी करता था। वह साथी गौरव के साथ दादरी तोए के लिए गए थे। पूर्णमल मंदिर मोड़ झज्जर-गुरुग्राम रोड़ पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही जतिन व गौरव मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े। ज्यादा चोट लगने के कारण जतिन की मौत हो गई व गौरव को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने थाना सदर झज्जर में एफआईआर दर्ज कर ली है।
जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि हादसा स्थल से कोई हेलमेट नहीं मिला है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।