फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चार नेत्रहीन युवकों का टक्कर मार बाइक सवार फरार

Fri, 29 Nov 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
28jjrp08- झज्जर। सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे दृ​ष्टिबा​धित। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर के दिल्ली गेट के नजदीक पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रहे चार नेत्रहीनों को एक बाइक सवार ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। इसमें चारों को चोट आई है।
विज्ञापन

सभी को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक नेत्रहीन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे स्थानीय चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। तीन का झज्जर नागरिक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार बीती देर शाम खाटू श्याम संस्था से सेवाभाव उपरांत चार नेत्रहीन युवक अमन, राकेश भारती, अदलम, प्यारेलाल द्विवेदी पैदल दिल्ली गेट चौक की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार आया और उसने इन चारों नेत्रहीनों को अपनी बाइक की चपेट में ले लिया। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि चारों बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद जहां आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सभी को गंभीर हालत में एंबुलेंस के जरिये उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर किया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। हादसे के दौरान एक नेत्रहीन का मोबाइल भी गिर गया, जिसका पता नहीं चल पाया।

28jjrp08- झज्जर। सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे दृष्टिबाधित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें