फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
शव मिलने के इंतजार में खड़े परिजन व पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। बादली रोड बाईपास के पास सोमवार को अज्ञात वाहन ने बाइस सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल युवक को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिली तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिवम पुत्र मेहरचंद निवासी सुभाष नगर, रेवाड़ी व राजस्थान के भिवाड़ी की दुर्गा कॉलोनी निवासी युवक हेमंत बाइक से अपने दोस्त से मिलने के लिए बादली की ओर जा रहे थे। शिवम और हेमंत गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। सोमवार को बादली अपने दोस्त से मिलने आए थे। दोस्त से मिलने के बाद जब वे वापस जा रहे थे, तभी बादली रोड फ्लाईओवर के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शिवम की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों सौंप दिया है।
- संदीप कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें