संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। फरीदाबाद के खेड़ी गुजरान राजकीय महाविद्यालय में हुए जोनल यूथ फेस्टिवल में बादली के चौधरी धीरपाल सिंह राज की महाविद्यालय के छात्रों ने भागीदारी कर पुरस्कार जीते।
तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल के पहले दिन लघु नाटक प्रतियोगिता में बादली महाविद्यालय की टीम ने पहला स्थान बनाया जबकि श्लोक उच्चारण में निशा ने दूसरा स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। लघु नाटक का निर्देशन प्रदीप नैन ने किया। प्राचार्या अनुपमा यादव ने विजेता छात्रों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बताया कि आगामी प्रतियोगिता में भी कॉलेज के छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। सांस्कृतिक प्रभारी रेनू, विजय और निशा की अध्यक्षता में छात्रों के साथ फेस्टिवल में भागीदारी की है। अनुपमा यादव ने बताया कि तीन दिवसीय जनरल यूथ फेस्टिवल फरीदाबाद के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हैं जिसमें फरीदाबाद और झज्जर जॉन के महाविद्यालय के छात्र भागीदारी कर रही है।
त्र।