फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्राले की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ट्राला जला

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बादली बाईपास के नजदीक एक ट्राले ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बाइक सहित ट्राला ने नीचे फंस गया। इसी दौरान चिंगारी निकलने से ट्राला व बाइक में आग लग गई। आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत से बाइक सवार को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छारा पाना मनयाण निवासी रोहित कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह मंगलवार सुबह 9 बजे के आसपास बाइक तथा उसका मामा छबीली गांव निवासी दीपक दूसरी बाइक पर झज्जर-रोहतक बाईपास से बादली की तरफ उतर रहे थे। दीपक आगे बाइक लेकर चल रहा था। इस दौरान पीछे से ट्राला आया और दीपक को टक्कर मार दी।। इसमें दीपक बाइक सहित ट्राला से नीचे फंस गया। ट्राला बाइक को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। इस दौरान ट्राला में आग लगनी शुरू हो गई। आसपास खडे़ लोगों ने दीपक को ट्राला के नीचे से निकाला। दीपक का दाहिना पैर भी जल गया था। उसको सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने दीपक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें