बहादुरगढ़। झज्जर रोड पर सब्जी के नजदीक दुकान से घर का सामान लेकर जा रहे एक बुजुर्ग को मोटरसाइकिल पर लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया।
आगे चलकर उसके दो साथी मिल गए और मोटरसाइकिल चालक उसे अपनी बातों मेें उलझाकर सोने की अंगूठी ले गया।पुलिस को दी शिकायत में रणधीर सिंह निवासी देव नगर, बहादुरगढ़ ने बताया कि 1 अक्तूबर को दोपहर के समय करीब साढ़े 12 बजे वह सब्जी मंडी के नजदीक किरयाणा स्टोर से घर का सामान लेकर जाने के लिए खड़ा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर एक युवक आया। उसने हेलमेट लगा रखा था। उक्त मोटरसाइकिल चालक ने उसे आगे छोड़ने की बात कही और मैं बाइक पर बैठ गया। जैसे ही कुछ दूरी पर चले तो उसने अपनी बाइक रोक दी। जहां पर दो लड़के और खड़े थे। मोटरसाइकिल चालक ने उन युवकों से साइबर कैफे की दुकान के बारे में पूछा और बताया कि मैं लॉटरी खोलने का एजेंट हूं। इसी दौरान तीनों ने बुजुर्ग को बातों में उलझा लिया और बाइक चालक ने मेरी उंगली से सोने की अंगूठी निकलवा ली। संवाद