फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर डाबोदा खुर्द गांव के नजदीक ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एचएल सिटी चौकी पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में केस दर्ज किया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे सुमित कुमार ने बताया है कि उसके पिता भूपेंद्र निवासी डाबोदा खुर्द नूना माजरा गांव स्थित एक स्कूल में नौकरी करते थे। प्रतिदिन की तरह घर से बाइक पर सवार होकर स्कूल के लिए निकले थे। जैसे ही वह सड़क पर पहुंचे तो एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। उन्हें संभाला गया और अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि ट्रक की टक्कर से शरीर के कई अंगों पर गंभीर चोटें आई थी। मृतक भूपेंद्र दो बच्चों का पिता था। पुलिस ने लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ मृतक के बेटे सुमित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें