फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: संतुलन बिगड़ने से बाइक ईंट के ढेर से टकराई, पशुचिकित्सक की मौत

Mon, 08 Jul 2024 06:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गांव डीघल में बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुए सड़क हादसे में डीघल निवासी पशु चिकित्सक की मौत हो गई। वह रोहतक जिले के कारोर में पशुचिकित्सक थे।
विज्ञापन

कर्मवीर (41 )पुत्र कृष्ण निवासी गांव डीघल रोहतक जिले के गांव कारोर में पशुओं के डॉक्टर थे। वह रविवार सुबह बाइक से दूध लेने जा रहे थे।अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। उनकी बाइक ईंटों के ढेर से टकरा गई। घटना में कर्मवीर को गहरी चोट आई और उनकी मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस टीम के भी मौके पर पहुंची। मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।जांच अधिकारी एएसआई युद्धवीर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक ईंटों में जा टकराई। इस कारण चोट लगने से कर्मवीर की मौत हुई। मृतक के पिता कृष्ण के बयान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया हादसे में कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें