फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छिकारा कॉलोनी में दूषित पेयजल सप्लाई से लोग परेशान

Mon, 08 Jul 2024 06:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार सहित शहर के कई वार्डों में इन दिनों लोग दूषित पेयजल सप्लाई से बेहद परेशान हैं। सप्लाई के पानी में सीवर की गंदगी घुलकर आ रही है। यह समस्या एक-दो दिन से नहीं बल्कि काफी दिनों से बनी हुई है। ऐसे में लोगों ने संबंधित विभाग से स्वच्छ पेयजल सप्लाई की गुहार लगाई है। वार्ड-31 की छिकारा कॉलोनी में तो नालियों का पानी मिक्स होकर लोगों के घरों में पहुंच रहा है।
विज्ञापन

लाइनपार निवासी मनोज, प्रवीण, जितेंद्र, सौरभ, पुनीत सहित अन्य ने बताया कि कई वार्डों में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। उन्हें पेयजल खराब होने के कारण पीने के पानी के लिए इधर-उधर दौड़ना पड़ता है। यहां गंदगी युक्त पेयजल आ रहा है। पीने के पानी के लिए उन्हें घर से दूर हैंडपंप से पानी ढोकर लाना पड़ता है। कई बार तो पानी में मिट्टी के कण मिलते हैं। नल से निकले पेयजल के अंदर भी गंदगी के कण भी आने लगे हैं। सप्लाई के पानी से कपड़ों की धुलाई तक संभव नहीं है। विभाग लीपा-पोती कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेता है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते यहां के काफी परिवार खारा व गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इससे बीमारी फैलने की संभावना बनी हुई है। छिकारा कॉलोनी में तो सप्लाई में नालियों का पानी मिक्स होकर पहुंच रहा है। पानी इतना दूषित है कि उसकी दुर्गंध बर्तनों व पानी की टंकी में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें