मामला बादली थाना क्षेत्र में शराब के ठेके कब्जाने की धमकी से जुड़ा है। इससे पहले नंदू गैंग से जुड़े 6 आरोपी पकड़े जा चुके हैं जिनमें दिल्ली मंडोली जेल का कर्मचारी मुकेश भी शामिल है।
एसटीएफ ने गैंगस्टर नंदू लिंक केस में भापड़ौदा गांव सरपंच के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेरी से वर्ष 2024 में इनेलो बसपा टिकट पर विस चुनाव लड़ चुका है। आरोपी के पास से साढ़े 10 लाख रुपये बरामद हुए हैं। रकम गैंग मेंबरों की मदद व प्रॉपर्टी निवेश के लिए भेजी गई थी।
विज्ञापन
आरोपी प्रमोद को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। मामला बादली थाना क्षेत्र में शराब के ठेके कब्जाने की धमकी से जुड़ा है। इससे पहले नंदू गैंग से जुड़े 6 आरोपी पकड़े जा चुके हैं जिनमें दिल्ली मंडोली जेल का कर्मचारी मुकेश भी शामिल है। मुकेश पर गैंग को जेल में सुविधाएं पहुंचाने का आरोप है।