फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को भूपेंद्र नफे सिंह राठी ने दिया समर्थन

Fri, 21 Aug 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-52: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे इनेलो नेता भूपेंद्र राठी। स्रोत पार्टी - फोटो : Archive
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के दौरान इनेलो नेता भूपेंद्र नफे सिंह राठी कर्मचारियों के बीच पहुंचे और मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। राठी ने कहा कि इनेलो कर्मचारियों की आवाज मजबूती से उठाएगी। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 के समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना तथा न्यायालय के फैसलों को लागू करना शामिल है।
राठी ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, जलनिकासी और जर्जर सड़कों का मुद्दा भी उठाया। हड़ताल की अध्यक्षता राजेश बालगुहेर ने की, जबकि अमित ने मंच संचालन किया। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें