बहादुरगढ़। लोवा खुर्द गांव के देवेंद्र जून कुश्ती अकादमी में प्रथम स्व. चौ. कंवर सिंह जून कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के कई गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
समाजसेवी दिनेश कौशिक मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। पहलवानों के हाथ मिलवाकर उन्होंने कुश्ती की शुरूआत करवाई। यहां पहुंचने पर कौशिक का अकादमी सदस्यों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम भार वर्ग में मि जून व दीपक झज्जर का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू करवाई। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इसमें भूमि जून ने दीपक झज्जर को हराया। इसके बाद समाजसेवी दिनेश कौशिक गांव सिद्दीपुर में समाजसेवी अशोक मान, दलबीर मान, सिकंदर मान द्वारा स्व. श्रीचंद मान की स्मृति मे आयोजित देशौरी काज में सदस्यों के साथ भाग लिया।
-फोटो 62 : कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों के हाथ मिलवाते समाजसेवी दिनेश कौशिक।