फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अशोक मान को पगड़ी बांधकर लोवा-17 के प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी

Tue, 23 Apr 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो : कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लोवा 17 के प्रधान रहे श्रीचंद मान की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके पुत्रों अशोक मान, दलबीर मान, सिकंदर मान ने अपने पैतृक गांव लोवा सिद्धिपुर में दशौरी कारज का आयोजन किया। कारज में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, पालम में 360 की सभी सरदारी, तपे, दलबल के साथ पहुंचे। दशौरी कारज में करीब 1 लाख लोगों ने शिरकत की। मान परिवार के बड़े पुत्र अशोक मान को पगड़ी बांधकर लोवा-17 के प्रधान की जिम्मेदारी सौंपते हुए समाजहित के कामों में अपने पिता के मार्ग पर चलते रहने की प्ररेणा दी।
विज्ञापन

पालम 360 की अध्यक्षता में चौ. रामकुमार सोलंकी ने कारज व रस्म पगड़ी का संचालन व अध्यक्षता की। श्रीचंद मान के चित्र के समक्ष पुष्पाजंलि भेंट करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। पालन 360 खाप के तपे ढांसा बारहा ने स्वागत की जिम्मेदारी संभाली, तो सुरहेड़ा 18 बड़े और भंडारे की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। कारज में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राज्यसभा सदस्य केसी त्यागी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कमलजीत सहरावत, विधायक गीता भुक्कल, विधायक राजेंद्र सिंह जून, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, राजेश जून, समेत विभिन्न राजनैतिक दलों से जुड़े नेताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों शामिल हुए।
लोवा 17 के प्रधान अशोक मान ने क्षेत्र में वृक्ष लगाने के लिए 21 लाख रुपये नकद देने की घोषणा की। अशोक मान ने गुरुकुल में 2 लाख 11 हजार रुपये, मांडोठी गोशाला में 1 लाख 11 हजार रुपये, नजफगढ़ गोशाला में 1 लाख 11 हजार रुपये, कपूर की पहाड़ी गोशाला में 1 लाख 11 हजार रुपये नकद दिए। साथ क्षेत्र में 4 प्रसिद्ध मंदिरों में बाबा हरिदास मंदिर, दादा देव मंदिर पालम, दादा बूढ़ा मंदिर मांडौठी, दादा बूढ़ा मंदिर ढांसा 11-11 हजार रुपये दान दिए। अपने माता-पिता की स्मृति में एक करोड़ रुपये से निर्मित पार्क ग्रामवासियों को सौंपा। लोवा-17 प्रधान अशोक मान ने सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें