24jjrp17- इंटर कॉलेज खो खो टूर्नामेंट में विजेता मनेश औश्र दिव्या। स्रोत-कोच
- फोटो : संवाद
साल्हावास। गांव बिरोहड निवासी दिव्या व मनेश ने खो-खो टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक की तरफ से वैश्य महिला कॉलेज रोहतक में आयोजित की गई है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर इंडिया चीफ कोच डॉक्टर मुन्नी जून, डॉक्टर सुरजीत कौर ने टीम को बधाई दी है। इस दौरान आने वाले इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन भी किया गया। झज्जर एमेच्योर खो-खो के सेक्रेटरी नवीन कुमार ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर हरियाणा के जॉइंट सेक्रेटरी मोनू दलाल, जसवंत हुड्डा और यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स डायरेक्टर शकुंतला बैनीवाल मौजूद रहे।