साल्हावास। क्षेत्र के गांव खानपुर कलां की अंडर 14 खिलाड़ी भाविका पुत्री नरेश जाखड़ ने एथलेटिक्स में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में अपना दम दिखाते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया है।
कोच विनोद शर्मा ने बताया कि भाविका 600 , 800 और 1000 मीटर दौड़ के अलावा हाई जंप और जैवलिन थ्रो में अब तक अनेकों पदक जीत चुकी हैं। उनके पिता नरेश जाखड़ दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं जबकि मां किरण घर में रहकर ही उनकी देखरेख कर रही हैं। मां के सानिध्य में रहकर व कोच के दिशा निर्देशन में भाविका ने सितंबर 2022 में ब्लॉक स्तर पर 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, जिला स्कूल टूर्नामेंट में 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, ब्लॉक स्तर के टूर्नामेंट में हाई जंप में प्रथम स्थान, जिला स्कूल टूर्नामेंट में हाई जंप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अगस्त 2022 में उन्होंने 24 वे जिला जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। 24 वे जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की हाई जंप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान व जैवलिन थ्रो में जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 2022 में 35वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में उन्होंने हाई जंप में कांस्य पदक प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। सितंबर 2023 में19वीं झज्जर जिला की ऐज ग्रुप एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए आयोजित हुई 600 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल किया।