02jjrp17- झज्जर। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हुए श्रद्धालु। संवाद
झज्जर। शहर के बिजली निगम कार्यालय के प्रांगण में मंगलवार को हनुमानजी का दसवां भंडारा लगाया गया। इस दौरान दूर-दूर से लोगों ने पहुंचकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। प्रत्येक वर्ष बिजली निगम प्रांगण में बिजली निगम के कर्मचारियों की तरफ से हनुमान जी के भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे से पहले हवन-यज्ञ कराया गया। इसके बाद भंडारे शुरू किया गया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ भंडारे शाम करीब पांच बजे तक जारी रहा।