झज्जर। प्रदेश के विभिन्न जिलों के राजकीय काॅलेजों के प्रिंसिपल को एक दिवसीय बिहेवियर स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग गुरुग्राम के हिपा सेंटर पर होगी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी निर्देशों में कहा कि सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपलों के लिए गुड गवर्नेंस, पब्लिक सर्विस डिलीवरी, कर्मयोगी के लिए बिहेवियर स्किल्स पर एक दिन का ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, सोनीपत, रोहतक, जिलों में प्रिंसिपल के लिए तीन दिसंबर को ट्रेनिंग हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन गुरुग्राम हिपा कैंपस सेक्टर-18 में प्रदान की जाएगी।