बहादुरगढ़। आसौदा सिवान गांव में 8वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्रामीणों की ओर से किया गया। सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने इस भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट बलबीर सिंह मुख्यातिथि रहे। बलबीर सिंह ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया व प्रसाद वितरण का सेवा कार्य भी किया। उन्होंने भंडारा आयोजन कमेटी को आर्थिक सहयोग भी दिया। कमेटी सदस्यों ने बलबीर सिंह को स्मृति चिन्ह के रूप में शिव परिवार की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मोजूद रहे। संवाद