बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिले के छारा गांव का दौरा किया और घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। छारा के किसान ओमप्रकाश ने बताया कि बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि व जलभराव से हमारी फसलें बर्बाद हो जाती हैं, उनका मुआवजा भी नहीं मिलता। अभियान में संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी के अलावा रामकिशन तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संवाद