फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को आजादी दिलाने में भगत सिंह का योगदान सबसे बड़ा : सतपाल पहलवान

Mon, 29 Sep 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
28jjrp03- भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह जयंती मनाने पहुंचे इनेलो नेता व कार्यकर्ता। स्रोत-पार्ट
विज्ञापन
झज्जर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती बड़े ही सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर इनेलो पदाधिकारी और कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पहुंचे और शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सतपाल पहलवान ने युवाओं को भगत सिंह के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इनेलो कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह अमर रहें के नारे लगाए और उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर इनेलो के युवा कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए उन्हें फूलों की माला से विनम्र श्रद्धांजलि दी। इनेलो जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में भगत सिंह का योगदान सबसे बड़ा था। उन्होंने कहा कि भगत सिंह एक ऐसी महान शख्सियत थे जिन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राण देश की स्वतंत्रता के लिए न्यौछावर कर दिए।
उन्होंने कहा कि युवा उम्र में ही शहीद भगत सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई, लेकिन उनके अदम्य साहस और देशभक्ति की भावना आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर इनेलो से कार्यालय सचिव पवन धनखड़, डॉ. रविंद्र मलिक, हर्मेश सैनी, साहब सिंह धनखड़, धर्मबीर दरोगा, पवन धौड़,सुनील कड़ौधा, योगेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें