फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के साथ डेंगू से भी रहे सावधान, मिले 11 डेंगू पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना के साथ-साथ आम लोगों को डेंगू से भी सावधान रहना पड़ेगा, क्योंकि डेंगू ने क्षेत्र में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। पिछले एक पखवाड़े में डेंगू के 10 मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि पिछले करीब एक माह की बात की जाए तो अब तक कुल 11 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। मरीजों की ट्रैवलिंग हिस्ट्री को देखा जाए तो दिल्ली में गुरुग्राम से इन मरीजों का निरंतर आना-जाना रहा है, क्योंकि यह सभी लोग दिल्ली और गुरुग्राम में ही नौकरी करते हैं। हालांकि मलेरिया पर इस बार पूरी तरह से नियंत्रण रहा है। पिछले साल जहां मलेरिया के 45 मरीज मिले थे, फिलहाल 9 मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं। मलेरिया के लिए सितंबर के अंत तक पीक सीजन माना जाता है। वहीं डेंगू के लिए सितंबर और अक्तूबर को पीक सीजन माना जाता है। अक्तूबर के बाद ठंड शुरू हो जाती है तो मच्छर का लारवा नहीं फैल पाता है।
विज्ञापन

जिले में नहीं मिला मच्छर का लारवा
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बात मानी जाए तो उनका कहना है कि जिन मरीजों को डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। उनके घरों के आसपास और उनके घर में सर्वे करवाया गया तो यहां पर मच्छर का लारवा नहीं मिला है। इसके चलते सभी मरीजों के नौकरी करने के स्थान पर संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है, ताकि वहां पर रोकथाम के लिए गतिविधियां शुरू की जा सके। हालांकि जिन मरीजों को डेंगू हो गया है उन मरीजों के घरों के आसपास किसी भी मरीज को बुखार आदि की शिकायत नहीं है। फिर भी उनके परिवार के लोगों के सैंपल विभाग ने लिए हैं। इतना ही नहीं जहां पर डेंगू के मरीज मिले हैं उनके घरों के आसपास फॉगिंग भी करवा दी गई है।
दो मरीज दिल्ली के निवासी
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैंपलों की जांच के दौरान 2 मरीज दिल्ली के रहने वाले मिले हैं। जबकि 9 मरीज झज्जर जिले के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली प्रशासन को भी इस बारे में सूचित कर दिया है, ताकि इन मरीजों को लेकर इलाज व डेंगू की रोकथाम के लिए गतिविधियां करवाई जा सके।
विज्ञापन

427 सैंपलों की हुई जांच
स्वास्थ्य विभाग की ओर से झज्जर-बहादुरगढ़ में एलाइजा टेस्ट के लिए स्थापित की गई प्रयोगशालाओं में फिलहाल तक 427 लोगों के सैंपलों की जांच की गई है। इनमें 11 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के पास 16 सैंपल बाकी बचे हुए हैं। जिनकी जांच भी जल्द ही की जाएगी।
बहादुरगढ़ में मिले सबसे अधिक मरीज
जिले में सबसे अधिक मरीज बहादुरगढ़ में मिले हैं। कुल नौ मरीजों में पांच मरीज बहादुरगढ़, दो मरीज झज्जर, एक मरीज जाखोदा और एक डेंगू पॉजिटिव मरीज खेड़ी खुम्मार गांव का मिला है। पिछले साल के आंकड़ों को देखा जाए ता इस बार पिछले साल जिले में सात डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले थे।
डेंगू के मरीजों के घरों और आसपास क्षेत्र में जांच करवाई गई है। इन क्षेत्रों में कहीं भी लारवा नहीं मिला है। इन की ट्रैवलिंग हिस्ट्री गरुग्राम और दिल्ली की रही है।
विज्ञापन

- डॉ. सजंय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें