फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लड़कियों के वर्ग में बेरी ब्लॉक प्रथम

Sat, 20 Jan 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धांधलान में शुक्रवार को 16वीं जूनियर ट्रेडीशनल व फास्ट 5 जिला स्तरीय लड़के व लड़कियों की नेटबॉल प्रतियोगिता आयोजन किया किया गया।
विज्ञापन

जिला झज्जर नेटबॉल संघ के अनुसार इस प्रतियोगिता के दौरान जिला झज्जर नेटबॉल टीम का चयन किया। इस प्रतियोगिता में झज्जर जिले के सभी ब्लॉक की टीमों ने हिस्सा लिया। जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धांधलान की प्रिंसिपल सुनीता ने बतौर मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान काफी रोचक मुकाबले देखने को मिले। लड़कियों के वर्ग में प्रथम बेरी ब्लॉक, द्वितीय झज्जर ब्लॉक, तृतीय बहादुरगढ़ ब्लॉक रहा। लड़कों के वर्ग में प्रथम बेरी ब्लॉक, द्वितीय बहादुरगढ़, तृतीय झज्जर रहा, जोकि आगामी होने वाली हरियाणा राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता 16वीं जूनियर ट्रेडीशनल व दूसरी फास्ट 5 नेटबॉल प्रतियोगिता लड़के व लड़कियों की 20 से 21 जनवरी को स्वामी नित्यानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्रह्मणवास रोहतक में हिस्सा लेगी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाडिय़ों का नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। निर्णायक की भूमिका में महेश अहलावत, गौतम कौशिक, कर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें