गांव डीघल में स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सब कार्यालय से चोर कंप्यूटर रूम का ताला तोड़कर कंप्यूटर, प्रिंटर व यूपीएस चोरी कर ले गए। वारदात के समय चौकीदार कार्यालय के दूसरे कमरे में सो रहा था। वारदात का सुबह उस समय पता चला जब कर्मचारी कार्यालय में पहुंचे। मामले की शिकायत की मिलने पर डीघल चौकी पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जेई प्रदीप ने बताया कि चोर डीघल बिजली निगम के सब कार्यालय में कंप्यूटर रूम का ताला तोड़कर दो कंप्यूटर सेट, तीन प्रिंटर, एक यूपीएस चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि जिस समय चोरी हुई उस समय कार्यालय का चौकीदार दूसरे कमरे में सो रहा था, लेकिन उसे वारदात का पता नहीं लगा। चोरी की वारदात के संबंध में पुलिस चौकीदार से भी पूछताछ कर रही है।
बिजली निगम कार्यालय के कंप्यूटर रूम में चोरी होने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चौकीदार से भी पूछताछ की जा रही है।
- सुरेंद्र, पुलिस चौकी प्रभारी, डीघल।