फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मधुमक्खियों ने रोका अस्पताल में रंग-रंग का काम, पानी लीकेज तोड़ रही सड़क

विज्ञापन
07jjrp05- सरकारी अस्पताल की बि​ल्डिंग जिस पर मधुम​क्खियों का छत्ता लगा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। सरकारी अस्पताल में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से करवाया जा रहा रंग-रोगन का काम रुक गया है। इसमें मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए हैं जिसके चलते आपातकालीन वाली बिल्डिंग में कारीगरों ने काम करने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से वन विभाग को फिलहाल मौखिक रूप से मधुमक्खियों के छत्ते हटाने की मांग की है ताकि वह रंग-रोगन का काम कर सके लेकिन अब तक यह छत्ते नहीं हटाए गए हैं। आपातकालीन के अलावा गेट नंबर-दो के ऊपर भी दो से तीन मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए हैं।
आपातकालीन विभाग की दीवारों पर लगभग 15 दिन पहले रंग-रोगन का काम शुरू किया गया था। फिलहाल यह काम पूरी तरह से रुक गया है। अब तक सरकारी अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर ही पूरा काम हो सका है जबकि बाकी फ्लोर पर भी इलेक्ट्रिक वर्क किया जाना है।
विज्ञापन


पानी लीकेज के चलते टूटी सड़क, लोग परेशान
सिविल अस्पताल के मुख्य गेट से लेकर पुराने सिविल सर्जन कार्यालय तक कुछ माह पहले ही पीडब्ल्यूडी ने सड़क बनाई थी लेकिन यह सड़क बारिश के दिनों में पूरी तरह से टूट गई। इसके चलते पुराने सिविल सर्जन कार्यालय के आसपास ब्लॉक बिछा दिए गए और उससे काम चलाया गया। अब आगे की सड़क भी टूटती जा रही है। यहां पर जन स्वास्थ्य विभाग की पाइप लाइन लीकेज है जिसका सारा पानी सड़क पर जमा रहता है। इसके चलते सड़क टूटती जा रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि लीकेज को लेकर संबंधित विभाग से कहा जा चुका है लेकिन अब तक उसे ठीक नहीं किया गया है।

वर्जन
रंग-रोगन का काम मधुमक्खियों के छत्तों की वजह से रुका हुआ है। इसके लिए वन विभाग को बोला गया है। जहां तक सड़क टूटने का सवाल है तो वहां पर भी जन स्वास्थ्य विभाग की लाइन लीकेज है जिस कारण सड़क टूट गई है। इस बारे में भी संबंधित विभाग को पत्र लिखकर उसे ठीक करने के लिए कहा जाएगा।
सतीश कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर

07jjrp05- सरकारी अस्पताल की बिल्डिंग जिस पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें