फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माछरौली रेलवे स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। माछरौली गांव में स्थित रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर माछरौली पुलिस मौके पर पहुंची। मामला रेलवे पुलिस का होने के कारण अब रेलवे पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन मास्टर शंकर लाल मीणा माछरौली स्टेशन पर ड्यूटी पर थे। उनके साथ सोमवीर व अजय गेटमैन ड्यूटी पर लगे हुए थे। दोनों ड्यूटी छोड़कर क्वार्टर पर चले गए। स्टेशन मास्टर शंकर लाल मीणा ने फोन किया कि वे कहां हैं। उन्होंने कहा कि वे क्वार्टर पर हैं। स्टेशन मास्टर ने उन्हें मालगाड़ी आने की बात कहकर जल्दी आने के लिए कहा। उसका आरोप है कि दोनों आए और शंकर लाल मीणा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने स्टेशन मास्टर को अस्पताल में भर्ती कराया है।
वर्जन
रेलवे स्टेशन से सूचना मिली थी कि स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट हुई है। पुलिस टीम सूचना मिले ही मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला कि स्टेशन मास्टर व कर्मचारियों के बीच झगड़ा हुआ है। मामले की जांच अब रेलवे पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामजस, पुलिस थाना प्रभारी, माछरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें