कोसली। जाटूसाना के राजकीय महाविद्यालय और राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। गीत के माध्यम से मतदाताओं को मताधिकार की ताकत बताई गई। इसी प्रकार से मानवी भारद्वाज ने संविधान की गरिमा पर आधारित अपनी रचना की प्रस्तुति दी।
इसके पश्चात पांच बरस में आवे से वोटा का त्योहार गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इससे पूर्व मतदाता हेल्पलाइन, स्वीप गतिविधियों, मतदाता जागरूकता व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित क्विज का आयोजन भी किया गया। करनावास स्कूल के विद्यार्थियों ने लोकतंत्र का पर्व नाटक की प्रस्तुति दी गई। कहा गया कि 5 अक्तूबर को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रीति ने विद्यार्थियों के साथ-साथ विभाग के शिक्षक वर्ग तथा स्टाफ सदस्यों को मतदान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्राध्यापिका डॉक्टर ज्योत्सना, पूनम, नाट्य निर्देशक सतीश मस्तान, एससीपीओ राजपाल, सुधीर यादव तथा तरुण, ममता, जानवी, अंजलि, प्रिया, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।