फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बराही गांव में 19.50 लाख से होगा एससी चौपाल में विकास कार्य

विज्ञापन
फोटो-67:: चौपाल में होने वाले विकास कार्य का ग्रामवासियों के साथ नारियल फोड़कर शुभारंभ करते हुए
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव बराही में विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भाजपा जिला महामंत्री एवं जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर ने रविवार को एससी चौपाल में होने वाले विकास कार्यों का विधिवत नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच मोहित, गांव के गणमान्य बुजुर्ग, सामाजिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और बुजुर्गों ने जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्यों को गति देने की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर ने बताया कि जिला परिषद की ग्रांट से 19.50 लाख रुपए की लागत से एससी चौपाल में हॉल निर्माण, टीन शेड तथा आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस निर्माण के पूरा होने के बाद इस चौपाल में धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ग्रामीणों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें