फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के प्रति जागरूक हों : श्याम अहलावत

Sun, 21 Jul 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
गांव बुपनिया में आयोजित जल चौपाल को सम्बोधित करती बीआरसी मीनू वत्स ।
विज्ञापन
झज्जर/बादली। आमजन को जल संरक्षण व पेयजल संबंधित अन्य मुद्दों पर जागरूकता के लिए जल चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। यह बात जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के झज्जर परिमंडल के अधीक्षक अभियंता अमित श्योकंद ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने जल चौपाल कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आम जन को जल संरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर जागरूक करने के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से जल चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 22 में से 14 जिले, 141 में से 85 ब्लॉक व 7030 गांव में से 1948 गांव गिरते भूजल स्तर के कारण डार्क जोन में चले गए हैं। इस गंभीर संकट से बचने का एक ही तरीका है जल संरक्षण व वर्षा जल का संचय करना। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर जनजागरूकता हेतु जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तहत कार्यरत जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की 8 लोगों की टीम जिला सलाहकार श्याम अहलावत के नेतृत्व में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। बीआरसी मीनू वत्स द्वारा ब्लॉक बादली, बीआरसी सुनील कुमार बहादुरगढ़, बीआरसी पूजा ब्लॉक बेरी, बीआरसी परमिला ब्लॉक झज्जर, बीआरसी विक्रम देशवाल ब्लॉक माच्छरौली, सरला ब्लॉक मातन्हेल, दिनेश ब्लॉक साल्हावास की तरफ से जल चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें