फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीडीपीओ कार्यालयों के लैंडलाइन नंबर बंद, जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। जिले के कई खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालयों के लैंडलाइन नंबर बंद हैं या टेलीफोन डायरेक्टरी में दर्ज नहीं हैं। कई जगह फोन उठाने के लिए कर्मचारी भी उपलब्ध नहीं हैं। इससे आम लोगों, सरपंचों और ग्राम पंचायतों को कार्यालयों से संपर्क करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय झज्जर के अधिवक्ता सुनील शांडिल्य ने समाधान शिविर में उपायुक्त को पत्र सौंपा था। अब उन्होंने रिमाइंडर भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
शांडिल्य ने बताया कि डीडीपीओ कार्यालय के नंबर 252558 पर कोई फोन नहीं उठाता। माछरौली का नंबर 265999 चालू मिला, जबकि बेरी का 220224 और झज्जर का 252037 उपलब्ध नहीं है। बहादुरगढ़ का नंबर 297260 आउट ऑफ ऑर्डर है। मातनहेल, साल्हावास और बादली के नंबर डायरेक्टरी में दर्ज नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि सभी कार्यालयों के सही नंबर डायरेक्टरी में अपडेट किए जाएं। फोन उठाने के लिए कर्मचारियों की नियमित ड्यूटी लगे और उनकी अनुपस्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। साथ ही जिम्मेदार कर्मचारी का नाम और संपर्क नंबर कार्यालय में प्रदर्शित किया जाए। इससे लोगों को छोटे कामों के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें