खिलाडि़यों को सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है और अभ्यास से वंचित हैं। खिलाडि़यों का कहना है कि वे पढ़ाई और अन्य जिम्मेदारियों के बीच समय निकालकर खेलना चाहते हैं लेकिन उचित स्थान न होने से उनका उत्साह टूट रहा है।
24 नवंबर को बास्केटबॉल पोल गिरने से लाइनपार निवासी अमन की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से सभी बॉस्केटबॉल कोर्ट को हटा दिया गया था। इसके बाद से खिलाडि़यों को परेशानी होने लगी है।
वर्जन
मैं प्रतिदिन रेलवे रोड पर स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में बास्केटबॉल खेलने के लिए जाता था। बास्केटबॉल पोल गिरने से मौत का शिकार हुए अमन भी उनके साथ खेलते थे। अब प्रशासन से मांग है कि नए तरीके से यहां पर बास्केटबॉल कोर्ट बनवाया जाए ताकि शहर के खिलाड़ी खेलने से वंचित न रहें।
-धु्रव कुमार, खिलाड़ी, बास्केटबॉल
वर्जन
प्रशासन ने घटना के बाद आश्वासन तो दिए लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नए कोर्ट के निर्माण की कोई योजना सामने नहीं आई है। मांग है कि शहर में कम से कम एक आधुनिक और सुरक्षित बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण जल्द कराया जाए ताकि युवाओं को सुरक्षित वातावरण मिले।
-मयंक, खिलाड़ी, बास्केटबॉल
-फोटो 59 : मयंक