फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टिकरी बॉर्डर से बेरिकेडिंग तो हटी, दुकानदारों की समस्या बरकरार

Fri, 29 Mar 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। किसानों का दिल्ली कूच ऐलान के दौरान उनको रोकने के लिए टिकरी बॉर्डर पर लगाए गए बड़े-बड़े पत्थरों व बेरिकेडिंग को हटा कर रास्ता तो खोल दिया गया है, लेकिन टिकरी बॉर्डर के दुकानदारों की परेशानी को बढ़ा दिया है। क्योंकि पत्थरों को हटाकर दुकानों के आगे रख दिया गया है। इससे दुकानदारों का काम-धंधा प्रभावित हो रहा है। यह समस्या वह एक महीने से झेल रहे हैं। दुकानदारों ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ-साथ बहादुरगढ़ प्रशासनिक अधिकारियों को भी की है, लेकिन राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

टिकरी बॉर्डर पर दुकानदारा विजय कुमार, नवीन कुमार, सतबीर सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को किसानों द्वारा दिल्ली कूच का ऐलान किया गया था। इस दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा टिकरी बॉर्डर को पूरी तरह सील किया गया था। अब बेरिकेडिंग हटाई गई है, लेकिन बेरिकेडिंग के दौरान लगाए गए बड़े-बड़े पत्थरों और लोहे के ट्राला को दुकानों को सामने खड़ा कर दिया है। इससे उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। दुकानों को किराया देना भी मुश्किल हो गया है। कई बार टिकरी बॉर्डर पर व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को भी शिकायत दी गई है, लेकिन इन्हें हटाने के लिए कोई प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं। वहीं बहादुरगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों को भी समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन समाधान तो दूर, कोई देखने के लिए भी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें