फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननायक जनता पार्टी दसों लोकसभा सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार : दुष्यंत चौटाला

Fri, 29 Mar 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि जननायक जनता पार्टी लोकसभा की दसों सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेगी और जल्द ही इन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। दुष्यंत चौटाला वीरवार को झज्जर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जननायक जनता पार्टी में जिला स्तर की बैठकों के बाद हर जिले से कई-कई नेताओं के नाम पार्टी आला कमान के सामने आए हैं। इन सभी पर चर्चा के बाद लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी करेगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के दिग्गज डरे हुए हैं। यह उनका आखिरी चुनाव है। विधानसभा चुनाव में भी जननायक जनता पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और विधानसभा चुनाव में 10 से बढ़कर 46 का आंकड़ा पार करेगी। चुनाव के समय दल बदलने वाले दल बदलुओं पर भी दुष्यंत चौटाला ने निशाना साधा और कहा कि चुनाव के समय पार्टी बदलने वाले नेता संगठन के प्रति समर्पित नहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें