फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एशियन बीच गेम्स में बराही के सिद्धार्थ छिल्लर का कमाल, जीता सिल्वर मेडल

Fri, 01 May 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 90 : सिल्वर मेडल विजेता सिद्धार्थ छिल्लर। स्रोत कोच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव बराही के खिलाड़ी सिद्धार्थ छिल्लर ने चाइना के सान्या में आयोजित छठे एशियन बीच गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। उनकी इस उपलब्धि से ग्रामीणों में खुशी है।
विज्ञापन

कोच योगेश ने बताया कि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के तत्वावधान में 28 व 29 अप्रैल को सान्या में दो दिवसीय प्रतियोगिता हुई थी। इसमें सिद्धार्थ छिल्लर ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग सीनियर पुरुष वर्ग की कुश्ती स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और सिल्वर मेडल नाम किया।
इस गेम्स में 27 देशों के 117 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 70 किलो भार के मुकाबले में विभिन्न देशों के 18 खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें सिद्धार्थ ने सिल्वर मेडल जीता। सिद्धार्थ की इस सफलता पर बराही गांव निवासी जिला पार्षद एवं भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र छिल्लर बराही ने खिलाड़ी सिद्धार्थ की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि सिद्धार्थ छिल्लर ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। गांव में पहुंचने पर सिद्धार्थ का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें