लाइनपार क्षेत्र में 50 हजार से अधिक आबादी निवास करती है। प्रतिदिन फाटक से भी कई हजार लोग आवागमन करते हैं। बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से दिल्ली और रोहतक की तरफ प्रतिदिन 56 ट्रेनें गुजरती हैं। इससे अधिकतर समय तक फाटक बंद रहता है और लोग जाम में फंसे रहते हैं।
वर्जन
रेलवे स्टेशन से रोहतक की ओर पहली फाटक (बराही फाटक) पर यह समस्या बेहद पुरानी है। लाइनपार की लगभग आधी आबादी इसी फाटक के जरिए आती-जाती है। इस रूट पर कई एक्सप्रेस, पैसेंजर और माल गाड़ियां चलती हैं। औसतन हर घंटे में यह फाटक एक बार तो बंद होता ही है।
-नरेंद्र कुमार, शंकर गार्डन निवासी, लाइनपार
फाटक के दोनों तरफ की सड़कों की चौड़ाई कम है और वाहनों का दबाव ज्यादा है। एक बार फाटक बंद होने से वाहन चालकों की लंबी लाइन लग जाती है और जब फाटक खुलता है तो अव्यवस्था हावी हो जाती है। जाम से बचने के लिए बहुत से लोग तो बंद फाटक होने के बावजूद ट्रैक कॉस करने का खतरा लेते हैं।
-कुलदीप, पटेल पार्क निवासी
स्टेशन के आसपास लगती सभी फाटकों में से इसी फाटक से लोगों का आना जाना अधिक है। माल गोदाम के पास अंडर पास बनाया गया है लेकिन फिलहाल बराही फाटक पर अंडरपास बनाने की ज्यादा जरूरत है। इस संबंध में वे जल्द ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगाएंगे।
-नरेंद्र भारद्वाज, बराही फाटक निवासी
सरकार को अंडरपास का निर्माण कराना चाहिए। सुबह और शाम के समय फाटक पर दोपहर के समय के मुकाबले ज्यादा भीड़ रहती है। दोपहर के समय जब स्कूलों की छुट्टी होती है तो स्कूल बसें भी यहां फाटक बंद होने की वजह से खड़ी रहती हैं और बच्चों को घर पहुंचने में काफी देरी हो जाती है।
-प्रदीप रोहिल्ला, शंकर गार्डन
-फोटो 65 : नरेंद्र कुमार
-फोटो 65 : नरेंद्र कुमार
-फोटो 65 : नरेंद्र कुमार